Echo

सरकार ने बदले पुलिस अफसर, अभिषेक दुल्लर आईजी लॉ एंड ऑर्डर, संदीप धवल एसपी देहरा लगाए


 
 
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के आठ अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPPS) के दो अधिकारियों के तबादला एवं पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। जिन अधिकारियों को बदला गया है उनमें चार जिलों के एसपी भी हैं। मुख्य सचिव केके पंत की ओर से इस बारे मे आज आदेश जारी किए गए।
प्रदेश सरकार ने साल 2006 बैच के IPS अभिषेक दुल्लर को IG लॉ एंड ऑर्डर लगाया है। इसके साथ उन्हें आईजी आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग, दरोह का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। डीके चौधरी को आईजी कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विसेज हमीरपुर लगाया है।
यही नहीं एसपी बिलासपुर संदीप धवल को सरकार ने एसपी देहरा लगाया है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न को एसपी (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय शिमला के लिए ट्रांसफर किया है।
वहीं पोस्टिंग का इंतजार कर रही इल्मा अफरोज को एसपी नूरपूर, एसपी देहरा मयंक चौधरी को एसपी (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय शिमला, ASP शिमला अभिषेक को एसपी बिलासपुर और गौरवजीत सिंह को एएसपी शिमला लगाया गया है।
 

कुलभूषण को एसपी कांगड़ा लगाया
इसी तरह, HPS अधिकारियों में रमन शर्मा को एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो उत्तरी रेंज धर्मशाला और कुलभूषण वर्मा को एसपी कांगड़ा लगाया है। उन्हें स्पेशल टास्क फोर्स (STF) धर्मशाला जोन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
 
 

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment