Echo

सुक्खू सरकार ने सम्मानित किए अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता, 14 करोड़ 77 लाख की इनामी राशि की आवंटित

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए वीरवार को हिमाचल सरकार ने शिमला में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया। शिमला में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यथिति शिरकत की। इस दौरान खेल मंत्री यादवेन्द्र गोमा व लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे। सीएम सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 21 खिलाड़ियों को 14 करोड़ 77 लाख की राशि देकर सम्मानित किया गया। 

  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का जो नारा दिया था उसका सबूत ओलंपिक पैरालंपिक में पदक विजेताओं को सम्मान राशि 8 गुना बढ़ाई गई है और आज राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को करोड़ों की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया है भाजपा केवल समोसे और टॉयलेट की बात करें कर सकती है कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है। सरकार आने वाले समय में  स्कूल कालेजों के राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वालो को भी सम्मानित करेगी। 

  वही युवा एवम खेल सेवा मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने  खेल मंत्रालय में पिछले बजट में अभूतपूर्व बदलाव किया। मुख्यमंत्री ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। वर्तमान सरकार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की है ओलंपिक पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए पहले जहां 3 करोड रुपए था इस सरकार ने 5 करोड रुपए किया है वहीं रजत पदक के लिए 2 करोड़ थे अब 3 करोड रुपए दिए जा रहे हैं और  कांस्य   पदक में एक करोड़ की जगह 2 करोड़ की राशि की गई । एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक के लिए जहां 50 लाख था अब 4 करोड रुपए दिया जा रहा है रजत पद के लिए  30 लाख था और ढाई करोड़ में दिया जा रहा है। कांस्य पदक 20 लाख था और डेट करोड रुपए दिया जा रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों में  जहां स्वर्ण पदक के लिए 50 लख रुपए था अब 3 करोड रुपए किया गया है रजत पद के लिए 30 लख रुपए दो करोड़ किया गया है और कांस्य पदक 20 लाख था और एक करोड़ पर किया गया है। यादवेंद्र घूमने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाली सभी खेल परीक्षा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 200 किलोमीटर यात्रा के लिए एसी थ्री रेल किराया और 200 मीटर से अधिक यात्रा पर इकोनॉमी क्लास का हवाई किराया देने का प्रावधान किया है। 

इन खिलाड़ियों को मिली सम्मान राशि

एथलेटिक्स में  ऊना के निषाद कुमार को 7 करोड़ 80 लाख, मंडी के अजय कुमार को एथलेटिक्स 2 करोड़ 50 लाख ,कब्बडी में सिरमौर की रीतू नेगी , पुष्पा राणां, सुषमा ,सोलन की कुमारी ज्योति ,बिलासपुर की कुमारी निधि सहित पुरुष कब्बडी टीम के सदस्य रहे ऊना के विशाल भारद्वाज को 33 लाख 32 हजार 800 रु  की बराबर सम्मान राशि दी गयी । इसके  अलावा फेंसिंग खिलाड़ी कुमारी ज्योति दत्ता को 3 लाख , हैंडबॉल टीम की सदस्य रही बिलासपुर की  दीक्षा , शालिनी, प्रियंका ठाकुर ,सोलन की निधि ,मिताली ,भावना ,मेनका को 3-3 लाख सम्मान राशि दी गई है। वहीं बोसिया में मंडी की अंजली को  3 लाख , क्रिकेट में रेणुका सिंह 13 लाख 32 हजार , भारतोलन में विकास ठाकुर को  2 करोड़ ,बॉक्सिंग में  मंडी के आशीष कुमार को  5 लाख  सहित शूटिंग में  हमीरपुर के विजय कुमार को 2 लाख रु सम्मान राशि के रूप में आवंटित  किया गया है।

ओलंपिक पदक विजेता क्या बोले..?

पैरा ओलंपिक पदक विजेता निषाद कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में शायद इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों एक साथ प्रदेश सरकार सम्मानित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों की राशि बड़ा कर उदाहरण पेश किया है। निषाद ने कहा पहले अन्य राज्यों के उदाहरण दिए जाते थे किं वहां खिलाड़ियों को इनाम के बड़ी राशि दी जाती है । परंतु अब हिमाचल प्रदेश का उदाहरण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को खेलो के प्रेरणा मिलेगी।







Share:
Share:
Comment
Leave A Comment