दीवाली पर शिमला में 4 लोगो को महंगा पड़ा पटाखे फोड़ना
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 4 लोगो को दीवाली में पटाखे फोड़ना महंगा पड़ गया। दीवाली की खुशियां मनाते समय 4 लोग अपने हाथ जला बैठे। इसमें एक 9 वर्षीय मासूम भी शामिल है ,जिसका हाथ के साथ चेहरा भी झुलस गया है। इसके अलावा किन्नौर जिले में सिलेंडर से झुलसे दो लोग भी उपचार के लिए IGMC पहुंचे है । जिन्हें IGMC में एडमिट किया गया है।
IGMC से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जलने के कारण 6 लोग उपचार के लिए IGMC पहुंचे है। इसमें 9 वर्षीय मासुम का चेहरे के साथ हाथ, तीन लोगों के हाथ जबकि दो लोग गैस सिलेंडर में लगी आग ई चपेट में आने से इलाज के लिए IGMC में भर्ती हुए है। इलाज के लिए IGMC पहुंचे लोगो की पहचान एस एन शर्मा , उम्र 40 साल खलीनी, मंजीत उम्र 31 ,तारा हाल शिमला , जयप्रकाश उम्र 41 साल मल्याणा व 9 वर्षीय मासूम शिमला के संजौली का रहने वाला शामिल है। इसके अलावा गैस सिलिंडर में झुलसने वालो की पहचान खड़क सिंह व उनकी पत्नी सपना जो किन्नौर के पूह के रहने वाले के रूप में हुई है।
IGMC कैजुअल्टी डिपार्टमेंट के CMO डॉ महेश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को जलने के 6 मामले आए है। जिसमें से 4 लोगो को छुट्टी दे दी गयी है। जबकि किन्नौर में गैस से झुलसे दो लोगो को एडमिट किया है जिनका अभी उपचार चल रहा है।
Leave A Comment