नेता विपक्ष जयराम ठाकुर कन्फ्यूज्ड, अपने विधायकों पर उनकी पकड़ नहीं
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन सदन से वाकआउट पर कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कन्फ्यूजड है। एक तरफ विपक्ष नियम 130 के तहत आपदा पर चर्चा का नोटिस दे रखा है तो दूसरी ओर नियम 67 के तहत कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की अपने विधायकों पर पकड़ नहीं रह गई। इसलिए इस तरह का आचरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सदन में प्रश्नकाल शुरू होने वाला था कि तभी नेता विपक्ष कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग करने लगे। विपक्ष ने इस पर चर्चा नियम 67 के तहत मांगी थी, जबकि विपक्ष ने पहले ही नियम 130 के तहत आपदा पर चर्चा के लिए नोटिस दे रखा था। बेहतर होता कि विपक्ष नियम 130 के तहत कानून व्यवस्था पर चर्चा मांगता।
मात्र एक घटना पर सदन का सारा कामकाज रोकना वाजिब नहीं
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष एक मात्र बद्दी की घटना को आधार मानकर नियम 67 के तहत चर्चा मांग रहा था। इस घटना में नशे के कारोबार में शामिल बाहरी राज्य के दो लोगों शामिल थे। सदन के सारे कामकाज छोड़कर इस पर चर्चा करना वाजिब नहीं है। नियम 67 के तहत ऐसे विषयों पर चर्चा की जाती है जो कि बेहद नाजुक होते हैं और जिन पर तुरंत चर्चा की जरूरत होती है। जैसे की आपदा, इस तरह के विषयों पर सभी कामकाज रोककर चर्चा जरुरी होती है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को सलाह दी कि वह सदन में चर्चा के लिए सार्थक विषय लाए, सत्ता पक्ष इसका जवाब देने के लिए तैयार है।
Leave A Comment