धार्मिक आधार पर आरक्षण देना कांग्रेस की मंशाः कंगना
मंडी से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी का कंगना रनौत ने आज लाहौल स्पीति के उदयपुर व अन्य दर्जन भर स्थानों पर चुनाव प्रचार अभियान में भाग लिया। इस मौके पर कंगना ने कहा कि इंडी गठबंधन व कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक, घोर जातिवादी व परिवारवादी है। 70 सालों तक इन्ही विषयों पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने राजनीति की है। कांग्रेस ने गरीब, एससी-एसटी, ओबीसी, महिलाओं , देश के हर वर्ग को धोखा दिया। इसलिए आज उनके पास सिर्फ एक ही वोट बैंक बचा है। उन्होंने कहा कि आज ये लोग एक वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण छीनकर बांटना चाहते हैं। अगर आंबेडकर नहीं होते तो आरक्षण विरोधी नेहरू एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते। नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर इसका विरोध किया था। नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक इस परिवार के जितने पीएम हुए, सब ने आरक्षण का विरोध किया।
Leave A Comment