हिमाचल निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर शिमला के रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदेशवासियों की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. परमार दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और जनसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने आधुनिक हिमाचल प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी और अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश की प्रगति एवं जनता के कल्याण के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, हरीश जनारथा, रणजीत सिंह राणा एवं विवेक शर्मा, प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Leave A Comment