जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति के सदस्य बने ननखड़ी के नविषेक
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नविषेक को जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति, शिमला का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सामाजिक सेवा, जन सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी और युवाओं में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए की गई है।
अपनी नियुक्ति पर नविषेक ने हिमाचल प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री माननीय ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, तथा एनएसयूआई के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं बड़े भाइयों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है और वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा, “मैं प्रदेश सरकार के इस विश्वास के लिए कृतज्ञ हूं और जन शिकायतों के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करूंगा। यह नियुक्ति मेरे क्षेत्र ननखड़ी के युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी।
Leave A Comment