21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा, यह सत्र 3 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान विधानसभा की कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। राज्यपाल की संस्तुति के बाद विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि चौदहवीं विधानसभा का 12वां सत्र 21 अगस्त से आरंभ होगा। उन्होंने विधानसभा सत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 22 अगस्त (शनिवार) को भी विधानसभा की बैठक होगी, जबकि 28, 29 और 30 अगस्त को बैठकें आयोजित नहीं की जाएंगी। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 29 अगस्त को शनिवार होने के कारण अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस (Private Members' Business Day) निर्धारित किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सभी माननीय सदस्य अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित प्रश्न, सूचनाएं एवं अन्य कार्यसूची से जुड़े प्रस्ताव ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से विधानसभा सचिवालय को भेज सकते हैं।
Leave A Comment