सीएम सुक्खू परिवार संग पहुंचे प्रयागराज, महाकुंभ में किया स्नान
शिमला:- हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली से प्रयागराज पहुंचे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दोपहर बाद महाकुंभ में स्नान किया। कुछ देर में मुख्यमंत्री वापस लौटेंगे। सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर व उनकी बेटियां भी उनके साथ प्रयागराज गई हैं।
सीएम सुक्खू आज सुबह 10.30 बजे दिल्ली से फ्लाइट के जरिए सीधे प्रयागराज के लिए उड़े। शाम 5 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट से सीधे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री शाम सात बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे और आज रात्रि ठहराव चंडीगढ़ में ही करेंगे। सीएम सुक्खू कल वापस शिमला लौटेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू के कार्यक्रम में बदलाव किया गया था। बीते कल के कार्यक्रम के अनुसार, आज दोपहर तक सीएम सुक्खू को वापस शिमला लौटना था। मगर आज सुबह उनके प्रोग्राम में बदलाव किया गया।बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू से पहले हिमाचल के कई अन्य नेता भी महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं।।
Leave A Comment