मिशन लोटस फेल होने के बाद हिमाचल को बदनाम कर रही भाजपाः सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल में उसने पैसों के दम पर उनकी सरकार को गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस चलाया।, लेकिन उपचुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उनकी सरकार ने हिमाचल में अच्छा काम नहीं किया होता तो विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस फिर से न जीतती और न ही इसकी विधानसभा में फिर से 40 सीटें होती।
कांग्रेस सरकार ने अब तक पांच गारंटियां पूरी कीं
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार लोगों को दी सभी गारंटियां पूरी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में लोगों को दी 5 गारंटियां पूरी कर दी हैं और बाकी गारंटियों को भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ने कहा, उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन योजना बहाल की। पहली कैबिनेट में पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर फैसला किया गया ताकि पांच सालों में सभी गारंटियां पूरी हों। उन्होंने कहा कि इससे इन लोगों के परिवार में खुशहाली आई है, पहले जो रिटार्यड कर्मचारी 5 हजार रुपए की पेंशन ले रहे थे उनको अब 50 हजार रुपए की पेंशन मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पात्र महिलाओं को 1500 का मासिक भत्ता दिया जा रहा है और स्वरोजगार के लिए 680 करोड़ रुपए का स्टार्टअप योजना को भी जारी किया गया है। यही नहीं हिमाचल पहला राज्य है जो कि दूध पर भी एमएसपी दे रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता से विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने की भी अपील की।
Leave A Comment