Echo

समग्र शिक्षा की SEE Learning कार्यशाला शुरू, शिक्षकों को भावनात्मक समझ और करुणा आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण



समग्र शिक्षा की ओर से पीरामल फाउंडेशन (Piramal Foundation) के सहयोग से तीन दिवसीय SEE Learning सामाजिक, भावनात्मक एवं नैतिक शिक्षाल (Social, Emotional and Ethical Learning ) कार्यशाला आज समग्र शिक्षा निदेशालय, शिमला में शुरू हुई। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक शिक्षा के विभिन्न पहलुओं से परिचित करवाना तथा कक्षाओं में संवेदनशील, सहयोगात्मक और करुणापूर्ण वातावरण विकसित करने के लिए प्रशिक्षित करना है।
कार्यशाला में अमेरिका की एमोरी यूनिवर्सिटी (Emory University) के सेंटर फॉर कॉन्टेम्प्लेटिव साइंस एंड कम्पैशन-बेस्ड एथिक्स (Centre for Contemplative Science and Compassion-Based Ethics) के पूर्व निदेशक Dr. Lobsang Tenzin Negi तथा SEE Learning के सह-निदेशक Tsondue Samphel विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिरिक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) बी.आर. शर्मा, समग्र शिक्षा के नोडल अधिकारी, पीरामल फाउंडेशन की सीनियर प्रोग्राम डायरेक्टर जीशान हसन, प्रोग्राम मैनेजर हिमाचल राजेंद्र ठाकुर  उपस्थित रहे। इसमें शिमला जिला के पीएम श्री (PM SHRI) एवं गैर-पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षक और लाहौल-स्पीति और किन्नौर के विशेष आमंत्रित शिक्षक भी शामिल हुए।


बच्चों में भावनात्मक समझ और आत्म-नियंत्रण विकसित करने पर जोर
Dr.Lobsang Tenzin Negi ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के सामने मानसिक तनाव, भावनात्मक चुनौतियों और नशे जैसी समस्याएं गंभीर चिंता का विषय बन रही हैं। बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों की भावनात्मक जरूरतों को समझना और उन्हें अपनी भावनाओं को पहचानने तथा नियंत्रित करने में सक्षम बनाना पहले से अधिक आवश्यक हो गया है। इसलिए दुनिया के कई देशों में Social and Emotional Learning (SEEL) पर काम हो रहा है, लेकिन Emory University का SEE Learning कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक वैज्ञानिक शोध के समन्वय पर आधारित है। यह एक अभिनव शैक्षिक पहल है, जिसमें ध्यान एवं जागरूकता, आत्म-प्रबंधन, करुणा, सहानुभूति और आपसी जुड़ाव जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि भावनाओं के प्रति जागरूकता विकसित करना उनके बेहतर नियमन की पहली शर्त है। ध्यान, करुणा और संवेदनशीलता आज की शिक्षा के महत्वपूर्ण आधार बनने चाहिए।
Tsondue Samphel ने कहा कि शिक्षक के रूप में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान और सांस्कृतिक परंपरा में करुणा, संवेदनशीलता और आपसी सहयोग जैसे मूल्य गहराई से जुड़े रहे हैं। आज आवश्यकता है कि इन मूल्यों को स्कूली शिक्षा और दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाया जाए। शिक्षकों को बच्चों की भावनाओं को समझने, उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनने और बिना किसी पूर्वाग्रह के उन्हें अपनी बात रखने का अवसर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे की बात को धैर्य और पूरे सम्मान के साथ सुनना ही उसके लिए बहुत सकारात्मक बदलाव ला सकता है।


SEE Learning के व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रणालीगत आयामों से परिचित करवाया

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को SEE Learning के व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रणालीगत आयामों से परिचित करवाया गया। व्यक्तिगत स्तर पर ध्यान एवं आत्म-जागरूकता, आत्म-करुणा और भावनात्मक आत्म-नियमन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सामाजिक स्तर पर सहानुभूति, दूसरों के प्रति करुणा और सकारात्मक संबंध विकसित करने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण सत्रों में शिक्षकों ने माइंडफुल लिसनिंग, साझा गतिविधि, माइंडफुलनेस अभ्यास कराया गया। इन अभ्यासों के माध्यम से शिक्षकों को यह समझने का अवसर मिला कि बच्चों के लिए सुरक्षित, आनंदपूर्ण और सहयोगात्मक कक्षा वातावरण कैसे तैयार किया जा सकता है।
कार्यशाला में इस बात पर भी जोर दिया गया कि बच्चों में करुणा, दयालुता और भावनात्मक संतुलन विकसित करने के लिए शिक्षक का व्यवहार, ध्यानपूर्वक सुनने की क्षमता और कक्षा का वातावरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उल्लेखनीय कि प्रदेश सरकार समग्र शिक्षा के माध्यम से हिमाचल स्कूलों में SEE Learning कार्यक्रम लागू कर रही है। SEE Learning कार्यक्रम Emory University, अमेरिका के Center for Contemplative Science and Compassion-Based Ethics द्वारा धर्मगुरु दलाईलामा की शिक्षाओं पर विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य  बच्चों में ध्यान एवं एकाग्रता, भावनात्मक जागरूकता, आत्म-नियंत्रण, करुणा, सहानुभूति, लचीलापन और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे गुणों को विकसित करना है।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment