शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष बने
शिमला जिला परिषद पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया है। बचत भवन शिमला में हुई चुनाव प्रक्रिया में भाजपा के भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और निर्दलीय भरत सिंह कलांटा उपाध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी को 13 और कांग्रेस प्रत्याशी को 10 वोट मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय क्लांटा को 14 मत और कांग्रेस प्रत्याशी को 10 मत मिले। चेयरमैन पद पर दो और वाइस चेयरमैन पद के लिए एक वोट रिजेक्ट हुआ। जिला परिषद में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शहर में विजय जलूस निकाला। बीजेपी नेता व कार्यकर्ता लड्डू बांट रहे हैं। इस तरह तीन माह से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद शिमला जिला परिषद को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गए है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया तथा एक-दूसरे को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।
भाजपा ने इस जीत को केवल जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश में बदलते राजनीतिक माहौल और कांग्रेस सरकार के प्रति बढ़ते जनाक्रोश का स्पष्ट संकेत बताया है।
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने भाजपा की शानदार जीत पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सिसोदिया और उपाध्यक्ष भरत सिंह कलांटा सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिला परिषदों के परिणाम प्रदेश की राजनीतिक दिशा का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “प्रदेश की 12 जिला परिषदों में से 11 में भाजपा का प्रभाव स्थापित होना अपने आप में बहुत बड़ा राजनीतिक संदेश है। इससे ज्यादा और क्या संकेत चाहिए कि हिमाचल की जनता किसके साथ खड़ी है।
Leave A Comment