Echo

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह का कार्यकाल दो साल बढ़ा

 
 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह का कार्यकाल दो वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किए गए। उनका सेवाविस्तार 1 अगस्त से प्रभावी होगा।
1987 बैच के आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह को जयराम ठाकुर सरकार ने अगस्त 2021 में अनिल खाची के बाद मुख्य सचिव नियुक्त किया था। हालांकि बाद में आर.डी. धीमान को मुख्य सचिव बनाया गया। इसके बाद 31 जुलाई 2023 को सेवानिवृत्त होने पर राम सुभग सिंह को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया था।
प्रधान सलाहकार के रूप में राम सुभग सिंह ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, प्रशासनिक सुधारों को गति देने, बिजली क्षेत्र में सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (Revenue Deficit Grant) बंद किए जाने के बाद उन्होंने हिमाचल का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश को 'प्राइड ऑफ हिल्स' विशेष सहायता के रूप में वित्तीय राहत मिली।
इसके अलावा किशाऊ बांध समझौते, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के बकाया मामले, प्रदेश की पारिस्थितिकी सेवाओं के वैज्ञानिक आकलन जैसी योजनाएं लागू करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।



Share:
Share:
Comment
Leave A Comment