भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की एफआईआर
धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ राज्य विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। आरंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरों ने यह कार्रवाई की है। उधर इसके बाद हिमाचल की राजनीति में एक बार फिर उफान आ गया है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि वह लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।
धर्मशाला से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ने धर्मशाला थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच में जुटाए गए दस्तावेजों और मूल्यांकन रिपोर्टों के आधार पर बताई जा रही है।
एफआईआर दर्ज करने पर हिमाचल की राजनीति गरम
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद हिमाचल में राजनीतिक गरमा गई है।
भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर आरोर लगाया है कि वह लोकातांत्रिक आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है।
भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता राजिंदर राणा ने कहा भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के विरुद्ध दर्ज मामला पूरी तरह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि केवल धर्मशाला ही नहीं, बल्कि देहरा, हमीरपुर सहित कई भाजपा विधायकों तथा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को भी झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक विरोधियों को डराने और दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।
Leave A Comment