Echo

राहुल गांधी का छात्र के लिए 'इडियट' शब्द का इस्तेमाल आपत्तिजनक: अनुराग ठाकुर



पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा एक छात्र के लिए कथित तौर पर "इडियट" शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यदि राहुल गांधी ने यह शब्द अपने लिए इस्तेमाल किया होता, तो उसका अलग संदर्भ होता और उसे आत्मस्वीकृति माना जा सकता था। लेकिन किसी छात्र के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना पूरी तरह अनुचित और आपत्तिजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार असंसदीय और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं और यह उनकी राजनीतिक शैली का हिस्सा बन चुका है। 
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से मांग की कि छात्र के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करने पर वे देश के युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment