Echo

डेंटल कॉलेज शिमला की खेल प्रतियोगिता में छात्रों और संकाय सदस्यों ने दिखाया दमखम


 
 
डेंटल कॉलेज शिमला की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी खेल परिसर, शिमला में का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रिसिंपल डॉ. योगेश भारद्वाज ने किया।  विजेताओं को सम्मानित करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज ने कहा कि खेल एवं शारीरिक व्यायाम चिंता और तनाव को कम करने के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों से खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन जैसे खेल, हाथ-आंख समन्वय, सूक्ष्म मोटर कौशल तथा स्थानिक समझ को विकसित करते हैं, जो दंत चिकित्सा संबंधी क्लीनिकल कार्यों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। इस खेल दिवस में कॉलेज के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
 
बैडमिंटन (बालिका वर्ग): श्रेया प्रथम तथा अनु द्वितीय स्थान पर रहीं।
 
बैडमिंटन (बालक वर्ग): शाश्वत ने प्रथम एवं विशाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
 
वॉलीबॉल (बालक वर्ग): प्रथम वर्ष की टीम विजेता तथा द्वितीय वर्ष की टीम उपविजेता रही।
 
वॉलीबॉल (बालिका वर्ग): अंतिम वर्ष टीम-1 विजेता तथा अंतिम वर्ष टीम-2 उपविजेता रही।
 
टेबल टेनिस (बालक एकल): सुरिंदर प्रथम तथा प्रतीक द्वितीय स्थान पर रहे।
 
टेबल टेनिस (बालिका एकल): चाहत प्रथम तथा श्रेया द्वितीय स्थान पर रहीं।
 
संकाय वर्ग टेबल टेनिस (एकल): डॉ. नरोत्तम घेजटा विजेता तथा डॉ. रंजन गुप्ता उपविजेता रहे।
 
इस अवसर पर डॉ. विनय भारद्वाज, डॉ. रंजन गुप्ता, डॉ. पारुल सिंघल, डॉ. नरोत्तम घेज़टा, डॉ. सुनीत करोल एवं डॉ. आशीष जस्टा सहित महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Share:
Share:
Comment
Leave A Comment