Echo

मुख्यमंत्री का जयराम पर हमला-बोले, पांच साल हमीरपुर की अनदेखी की




मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंझेली और कड़साई में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंझेली में पटवार वृत्त और स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने महिला मंडलों को 1-1 लाख और 100-100 कुर्सियां देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त मंहिला मंडल भवनों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मंझेली पंचायत की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चके हैं। उन्होंने मंझेली-भंूपल सड़क की डीपीआर शीघ्र बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कांगू स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने की भी घोषणा की।




हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को प्रदेश के सबसे आधुनिक और भव्य मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के दावे को नकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने सिर्फ आधारशिला रखी और इसके अलावा और कोई कार्य नहीं किया गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने इस परियोजना के लिए 190 करोड़ रुपयेे स्वीकृत किए और वर्तमान प्रदेश सरकार ने निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों से 400 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी की।  
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से दो भाजपा विधायक होने के बावजूद मंत्रिमंडल में किसी को भी शामिल नहीं किया गया।
नादौन में खेल पर्यटन को प्रोत्साहित करने के सरकार के प्रयासों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 120 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के पहले इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इंडोर स्टेडियम में स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज और 17 अन्य खेलों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हॉकी और फुटबॉल स्टेडियम विकसित करने के लिए अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने और पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए नादौन में 59 करोड़ रुपये की लागत से राफ्टिंग कॉम्पलेक्स विकसित किया जाएगा जिससे स्थानीय आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। इसके अलावा 79 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर और वाटर पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं लोगों को बेेहतर आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई अधोसंरचना परियोजनाओं की तैयारी चल रही है।


नादौन के लोगों का अटूट विश्वास के लिए जताया अभार
मुख्यमंत्री ने गत 23 वर्षों से नादौन के लोगों के अटूट विश्वास और भरपूर समर्थन पर आभार जताया तथा मंझेली में अपने बचपन के दिनों का स्मरण किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंझेली में अपने दोस्तों के साथ खेलते हुए पला-बढ़ा और वो यादें आज भी मेरे मन में ताजा हैं।’’ उन्होंने कहा कि नादौन के विकास में कोई कमी नहीं आएगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चोढ़ू के विद्यार्थियों ने अपनी निजी बचत से मुख्यमंत्री राहत कोष में 57 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर कई प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने 2.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़साई की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़साई किराये के भवन से कार्यशील होगा और आवश्यक स्टाफ की जल्द तैनाती की जाएगी।
उन्होंने राष्ट्रीय पदक विजेता अर्नब सैनी और उनके कोच सुखदेव और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एथलीटों को सम्मानित किया।
विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, मंजीत सिंह डोगरा, कांगड़ा प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, हिमाचल प्रदेश ओेबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के संयोजक अतुल करोहटा, एपीएमसी हमीरपुर अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुमन भारती, कैप्टन पृथ्वी चंद, राजीव राणा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त अमरजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक भगत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।





Share:
Share:
Comment
  • author
    novogireevo-klinika.ru

    Метод УВТ представляет собой эффективный способ лечения, базирующийся на использовании акустических волн. Эта техника стимулирует микроциркуляцию и запускает процессы регенерации тканей. Методика часто используется для купирования патологий опорно-двигательного аппарата – в частности, при воспалении сухожилий и пяточной шпоре. https://novogireevo-klinika.ru/ Ключевые преимущества способа – это отсутствие разрезов, практическая безболезненность и хорошая результативность даже после первых сеансов. Обычно приём длится примерно четверть часа и выполняется амбулаторно без стационара. По окончании курса больные отмечают заметное уменьшение болей и возвращение свободы движений в поражённой зоне.

  • author
    проктолог-эксперт.рф

    Геморрой — это повсеместная проблема, требующая незамедлительного терапии. Игнорирование признаков или затягивание обращения к специалисту способно обернуться опасными последствиями, такими как кровотечение. Текущая проктология располагает разнообразные методы коррекции: от щадящих процедур до консервативной терапии. <a href="https://xn----etbhrcdtbbfidklik5p.xn--p1ai/vypadenie-pryamoj-kishki/">опущение прямой кишки</a> Своевременная терапия даёт возможность быстро устранить болезненные проявления и нормализовать повседневный комфорт. В случае появлении начальных признаков (зуд, жжение, следы крови) необходимо как можно скорее записаться к врачу-проктологу для диагностики. Правильное воздействие не лишь освобождает от физического дискомфорта, но и предотвращает прогрессированию болезни и потребности в оперативном вмешательстве.

Leave A Comment