Echo

BJP अध्यक्ष राजीव बिंदल का भाई रेप केस में गिरफ्तार, क्या लगे आरोप यहां पढ़ें !

सोलन:- हिमाचल प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई राम कुमार बिंदल को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर एक 25 वर्षीय युवती से वैदिक उपचार के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप है। महिला पुलिस थाना सोलन में 8 अक्टूबर 2025 को दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

   पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से एक बीमारी से पीड़ित थी और वैज्ञानिक उपचार से राहत न मिलने पर वैदिक उपचार के लिए सोलन आई थी। 7 अक्टूबर 2025 को वह सोलन के पुराना बस अड्डा के पास एक वैद्य के पास गई, जहां आरोपी राम कुमार बिंदल मौजूद था। उसने युवती से उसकी बीमारी और यौन समस्याओं के बारे में पूछा और 100�ठीक करने का आश्वासन दिया।

जांच के दौरान आरोपी ने युवती से उसके निजी अंगों की जांच करने को कहा, जिसका युवती ने विरोध किया। आरोप है कि मना करने के बावजूद आरोपी ने जांच के बहाने उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता ने उसे धक्का देकर वहां से बाहर आकर महिला पुलिस थाना सोलन में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने पीड़िता का बयान कोर्ट में भी दर्ज करवाया है। मामले की जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण एसएफएसएल जुंगा की टीम द्वारा किया गया और उनकी सहायता से साक्ष्य जुटाए गए। इसके अतिरिक्त, अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया है।
मौके से जुटाए गए साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना की पुलिस टीम ने 10 अक्टूबर 2025 को आरोपी राम कुमार बिंदल, पुत्र वैद्य बालमुकंद बिंदल, निवासी बिंदल कॉलोनी सर्कुलर रोड सोलन को गिरफ्तार कर लिया। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की जांच जारी है।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment