मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का लंदन में हिमाचलियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन दिनों लंदन के निजी दौरे पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और विधायक कमलेश ठाकुर तथा दोनों बेटियां भी हैं। मुख्यमंत्री अपनी बड़ी बेटी के लंदन यूनिवर्सिटी में एलएलएम में एडमिशन के सिलसिले में पांच दिन पहले लंदन गए थे।
लंदन में रह रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों ने मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्हें हिमाचली शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने वहां बसे हिमाचलियों के साथ चाय पर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
इस दौरान, शिमला के लेखक पूरन भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को अपनी विश्व प्रसिद्ध पुस्तक "हिमालयन बॉन्ड" भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के लोग, हिमाचली टोपी, नाटी और व्यंजन पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 27 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश लौटने की संभावना है।
Leave A Comment