Echo

अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेवारी, जिले का प्रवक्ता बनाया

  शिमला:- अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी दी है। भाजपा ने उन्हें जिला सोलन का प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रवक्ता की जिम्मेवारी देने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री . राजीव सैजल, भाजपा जिला सोलन अध्यक्ष  रतन सिंह पाल सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला स्तर के समस्त शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

अभिषेक ठाकुर ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उनमें जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment