Echo

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमालयन आउटडोर फाउंडेशन के पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत।

शिमला:- हिमालयन आउटडोर फाउंडेशन ने 27 जुलाई को शिमला में  एक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में पूर्व सरकार में कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन रहे भाजपा नेता रवि मेहता भी मौजूद थे। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विजेंद्र कंवर ने बताया कि इस अवसर पर देवदार, दाडू और खुमानी के कुल 300 पौधे रोपित किए गए।

  पौधारोपण के संयोजक विजेंद्र कंवर ने कहा कि हिमालयन आउटडोर फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण और संतुलित वातावरण के लिए समाज में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और पौधारोपण के महत्व को समझाना है।

    सुरेश भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। इससे हम अपनी भावी पीढ़ी को एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य दे सकेंगे। 

     रवि मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।।  

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment