Echo

वन महोत्सव के अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्यावरण प्रेमी गुलट राम जोकटा को किया सम्मानित

   शिमला:-  वन महोत्सव-2025 के अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्यावरण प्रेमी गुलट राम जोक्टा को सम्मानित किया। यह आयोजन नावर क्षेत्र के टूटूपानी में वन विभाग द्वारा किया गया था। गुलट राम जोक्टा को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में उनके असाधारण योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

*20,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि*

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुलट राम जोक्टा को प्रोत्साहन राशि के रूप में 20,000 रुपये देने की भी घोषणा की। गुलट राम जोक्टा एक समर्पित पर्यावरण प्रेमी हैं जिन्होंने पिछले 25 वर्षों में 17,000 से अधिक वृक्ष लगाकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।शिक्षा मंत्री ने गुलट राम जोक्टा के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक मिसाल हैं। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने स्तर पर योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर डीएफओ रोहड़ू और वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।  ।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment