Echo

SJVN ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए का दान दिया ,निदेशक ने CM सुक्खू को सौंपा चेक

शिमला:-  एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने सोमवार को प्रदेश की राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रीसुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।  इस अवसर पर SJVN निदेशक अजय शर्मा ने  कंपनी की तरफ मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।  

हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा से झूझ रहा है। प्रदेश भर में बारिश ने विभिन्न जगहों पर भारी तबाही मचाई है। विशेष रूप से प्रदेश के मंडी जिला में सराज ,नाचन व धर्मपुर  काफी जान माल का नुकसान हुआ है। प्रदेश की विभिन्न संस्थाएं व संगठन सीएम राहत कोष में मदद कर रहे है। 

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment