Echo

राष्ट्रपति का आगामी प्रस्तावित हिमाचल दौरा टला

     भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का शिमला दौरा टल गया है। राष्ट्रपति कार्यालय दिल्ली की ओर से हिमाचल सरकार को इसकी जानकारी दे दी गई है। 5 मई को राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने का प्रोग्राम था। जिसकी स्थानीय प्रशासन ने  तैयारियां शुरू कर दी गई थी। मीटिंगो का दौर भी शुरू हो गया था। लेकिन अब अचानक ही राष्ट्रपति का शिमला का प्रस्तावित दौरा टल गया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से उनके आगामी दौरे को लेकर अभी कोई भी सूचना सांझा नहीं की गई है।
भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू 5 में को शिमला पहुंच जाने थे। इसके बाद 8 में तक उनका शिमला में ही रहने का प्रोग्राम था। इस दौरान उनके विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम भी शेड्यूल कर दिए गए थे। शिमला दौरे के दौरान उनका अटल टनल मनाली, आरट्रेक शिमला और आईआईटी मंडी का भी दौरा प्रस्तावित था। कुछ दिन पहले सुरक्षा को लेकर एसपीजी की टीम भी शिमला का दौरा करके गई थी। अधिकारियों के साथ एसपीजी की एक अहम बैठक भी हुई थी। जिसमें कि उन्होंने सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करने की दिशा निर्देश भी दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया था। लेकिन अब अचानक ही उनका शिमला का दौरा स्थगित हो गया है।

उनके दौरे के चलते आम लोगों की आवाजाहीके लिए बंद कर दिया था शिमला का राष्ट्रपति निवास

     राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के शिमला दौरे को लेकर शिमला स्थित उनके राष्ट्रपति भवन में आम लोगों की आवाजाही बंद हो गई थी। 12 मई तक राष्ट्रपति भवन को देखने आने वाले लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन अब राष्ट्रपति द्वारा स्थगित होने के बाद इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा इसको लेकर अभी स्थिति क्लियर नहीं हुई है।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment