गौ तस्कर ने पुलिस पर दागी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल, गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर का रहने वाला 22 वर्षीय एहसान उर्फ फिल्टर पांवटा साहिब-उत्तराखंड सीमा के पास मुठभेड़ में पकड़ा गया।
बुधवार तड़के सहसपुर क्षेत्र के तिमली धर्मावाला में यह मुठभेड़ हुई। आरोपी बाइक पर सवार था। पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर रुकने की बजाय भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एहसान के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्लेमेंट टाउन थाने में एहसान पर 2.15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। कुरुक्षेत्र पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उस पर गैंगस्टर एक्ट समेत 18 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस की यह कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मामले की जांच जारी है।।
Leave A Comment