हिमाचल में फिर होगी भारी बारिश बर्फबारी, दो जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट
शिमला:-हिमाचल प्रदेश में हुई ताबड़तोड़ बारिश- बर्फ़बारी के लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नही ले रही है। हिमाचल में रविवार सुबह तक तीन एनएच सहित 480 सड़कें और 2001 बिजली ट्रांसफार्मर बंद है। प्रशासन बाधित सेवाओं को दुरुस्त करने में युद्व स्तर पर काम कर रहा है। लेकिन यह परेशानियां अभी और बढ़ सकती है। क्योंकि मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जा किया है। IMD ने आगामी कल यानी तीन मार्च को प्रदेश के दो जिलो चंबा कांगड़ा के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जबकि प्रदेश के अन्य10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने लगाया ये पूर्वानुमान..?
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 1 और 2 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर, 4 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।लेकिन 3 मार्च को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस दाैरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। 2 मार्च तक न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में 2 मार्च तक अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद अगले 2-3 दिनों तक 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। 3 मार्च को मैदानी-निचले पहाड़ी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर ठंडा दिन रहने की संभावना है। 5 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
चंबा -कांगड़ा में भारी बारिश बर्फबारी
राज्य में मौसम की स्थिति पर माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी भी हुई है। कुल्लू, कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश देखी गई। जलवायु में अचानक बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ, जो 25 फरवरी को सक्रिय हुआ और बीती देर रात तक जारी रहा। 2 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसका असर 3 मार्च को दिखेगा। कांगड़ा, चंबा और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है । कुल्लू और मंडी में के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। शिमला सहित शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
अधिकतम तापमानों में गिरावट ?
ऊना 26.0
बिलासपुर 24.2
कांगड़ा 22.7
नाहन 20.8
मंडी 20.6
चंबा 20.2
सोलन 20.0
धर्मशाला 18.0
शिमला 14.0
मनाली 7.8
Leave A Comment