Echo

शिमला के जुब्बल में सेब के बगीचे में लगी भयंकर आग, गौशाला भी आई चपेट में जिंदा जली गाय,200 सेब के पेड़ राख

  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल तहसील में आज एक असहनीय आग लगने की घटना सामने आई है।  जुब्बल के समोट गांव में सुरेन्द्र दान सिंगटा के सेब के बगीचे में सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। इस भीषण आग ने देखते ही देखते विनाशकारी रूप ले लिया। और इस आग की चपेट में आने से करीब 200 सेब के पेड़ और कुछ नाशपाती के पेड़ जलकर राख हो गए। 


    प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्भाग्यवश, बगीचे के साथ ही  गौशाला भी बनी हुईं थी  जो आग की चपेट में आ गई, जिसमें एक गाय की जिन्दा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है।  ग्रामीणों ने घटना कि सूचना  स्थानीय प्रशासन को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व  फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया।

फायर ब्रिगेड के जवान, पुलिस और स्थानीय लोगों की संयुक्त कोशिशों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा  है कि इस घटना में नुकसान का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

इस घटना किसान को  बड़ा आर्थिक झटका है, क्योंकि सेब की खेती इस व्यक्ति की प्रमुख आय का स्रोत है।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment