हिमाचल सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों को दी प्रमोशन
प्रदेश सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। सरकार की ओर से बुधवार को इसके आदेश जारी किए गए है। सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक 2009 बैच की आईएएस अधिकारी मानसी सहाय ठाकुर, रोहन चंद ठाकुर, राज किशन पुरथी और विनोद कुमार को सचिव के स्तर पर पदोन्नत किया है। इन अधिकारियों को लेवल-14 का पे स्केल मिलेगा। हालांकि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण मानसी सहाय ठाकुर को परफॉर्मा आधार पर पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा सरकार ने 2012 की आईएएस अधिकारी डॉ. रिचा वर्मा, राकेश कुमार प्रजापति, हरिकेष मीणा और राजेश गोयल को लेवल-13 का पे स्केल दिया गया है। इन अधिकारियों को एक जनवरी 2025 से पदोन्नति दी गई है।
इनके अलावा प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी एवं डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश, अनुराग चंद्र, अमित कुमार शर्मा, जतिन लाल, गंधर्व राठौर, राहुल कुमार, सोनाक्षी सिंह तोमर, विजय कुमार और मनोज कुमार को लेवल-12 का पे स्केल देकर पदोन्नति दी है। ।
Leave A Comment