Echo

विधानसभा में दूसरे दिन भी भ्रष्टाचार पर चर्चा रहेगी जारी, एक दूसरे को घेरने की पूरी तैयारी.

   धर्मशाला (डॉ रमेश सिंगटा) :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र तपोवन में दुसरे दिन यानी आज भी भ्रष्टाचार पर चर्चा जारी रहेगी। पिछले कल विपक्ष के विधायकों की ओर से नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाया गया था.. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष खासतौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बीच तीखी नोक झोंक हुई.।

सीएम ने कसा था तंज

सत्र के पहले दिन जब सीएम सुक्खू सदन में बोल रहे थे इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सदन में मौजूद नहीं थे तो सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का होना जरूरी था लेकिन विपक्ष चर्चा के लिए गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है.. उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के भर्ती में हुई कथित अनियमितता से जुड़े पुराने मामले को सदन में उठाया.

जयराम बोले गुटबाजी कांग्रेस में हावी

 उधर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के  भाजपा के 5 गुटों में बंटे होने के आरोपों पर पलटवार किया ।.उनका कहना था कि गुटबाजी भाजपा में नहीं कांग्रेस में है.. उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी भूमिका सही तरीके से निभा रही है ..विपक्ष ने जो भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं उसके तथ्य उपलब्ध हैं.. उन्होंने कहा कि अगर सरकार में साहस है तो इन आरोपों की जांच करवाएं।  .

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment