Echo

मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए 4 केंद्रीय विद्यालय मंजूर किए

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए 4 केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने देश में 85 केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोलने की घोषणा की है। सर्वाधिक 13 केंद्रीय विद्यालय जम्मू- कश्मीर में खोले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में चार केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। केंद्र सरकार ने रीड़ी कुठेड़ा ( जसवां परागपुर विधानसभा, जिला कांगड़ा), अपर भंजाल ( गगरेट विधानसभा)  व नंदपुर ( चिंतपूर्णी) ऊना में केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी दी है और इसके अतिरिक्त मंडी जिले के थुनाग में एक और केंद्रीय विद्यालय को मंज़ूरी मिली है।  
शिमला, भाजपा मीडिया संयोजक एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। इस सौगात को लेकर हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताया  है। भाजपा नेता ने कहा है कि केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी से हमारे छात्रों को उनके घर के समीप केंद्रीय विद्यालय में पढ़ कर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार होगा।
 
 
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पहले से ही 6 केंद्रीय विद्यालय
रणधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के असीम सहयोग हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में नलेटी, नादौन, घुमारवीं, बंगाणा, सलोह, धर्मपुर व संधोल को लेकर हमीरपुर में कुल 6 केंद्रीय विद्यालय पहले ही हो चुके हैं।  इसी साल फरवरी महीने में प्रधानमंत्री ने हमीरपुर लोकसभा के नादौन और स्लोह में दो केंद्रीय विद्यालयों के भवनों की सौगात दी थी जिनमें पांच पांच सौ बच्चे पढ़ सकेंगे। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार,  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, विपिन परमार, गोविंद ठाकुर, बिक्रम ठाकुर, त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, सुखराम चौधरी, सांसद सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, सतपाल सत्ती, राजिंदर गर्ग, जे आर कटवाल, जनक राज, दीप राज, लोकेंद्र कुमार, बलबीर वर्मा ने पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया।

भाजपा नेताओं ने कहा की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक पहुंचाने में जुटी केंद्र सरकार ने देश में 85 केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोलने की घोषणा की है। ये 85 नए केंद्रीय विद्यालय देश के 19 राज्यों में खोले जाएंगे। नए केंद्रीय विद्यालयों के खुलने से इनमें 82 हजार से अधिक छात्रों को शिक्षा मिल सकेगी। साथ ही पांच हजार से अधिक लोगों को शिक्षक सहित दूसरे पदों पर नौकरी मिलेगी।
 
 




Share:
Share:
Comment
Leave A Comment