दो गुटों में बंटी भाजपा की बाजूओं में इतना दम नही, जो सरकार को गिरा सकें:-अग्निहोत्री
हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बाजूओं में इतना दम नही कि वह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिरा दें। अग्नहोत्री ने है कि भाजपा सरकार को गिराने की एक नाकामयाब कोशिश कर चुकी है । उन्होंने यदि सरकार को गिराने के लिए एक झटका और देने का प्रयास किया तो प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 40 से 45 हो जाएगी।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्नहोत्री ने बुधवार को राजधानी शिमला में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने भाजपा के वार पर तीखा पलटवार किया। अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है इस अवसर पर बिलासपुर में कार्यक्रम होने जा रहा है लेकिन भाजपा को यह बर्दाश्त नही हो रहा है। भाजपा लगातार दो सालों से कांग्रेस की सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। लेकिन भाजपा सरकार को गिराने में हर मोर्चे पर फेल हो गई है। अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले सरकार को गिराने के लिए राजनीतिक षडयंत्र रचा। उसमें विफल होने के बाद आर्थिक मोर्चे पर सरकार को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रही है।प्रदेश भाजपा के नेता लगातार दिल्ली जाकर हिमाचल प्रदेश को मिलने वाले हिस्से को भी रुकवा रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के नेता हिमाचल के हितों के खिलाफ है।
दो धड़ों में बंटी भाजपा :- अग्निहोत्री
मुकेश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा में कई गुटों में है।उन्होंने कहा कि भाजपा में एक भाजपा O (ओरिजिनल) गुट है और एक भाजपा C ( कांग्रेस से गए नेता ) है। भाजपा सी गुट के नेता जब ब्यान देते है तो भाजपा शीर्ष नेतृत्व उनके बयान से किनारा कर देते है और उनके बयान को उनकी निजी राय बताते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस से गए नेताओं को पचा नही पा रही है। इनकी आपसी लड़ाई चलती रहेगी लेकिन प्रदेश सरकार काम करती रहेगी।अग्नहोत्री ने कहा कि कांग्रेस के किसी विधायक पर आंच आई तो वह भाजपा के भी कइयों को साथ ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यदि सरकार को गिराने के लिए एक और झटका देने की कोशिश की थी प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 40 से 45 हो जाएगी।
गारेंटियाँ कांग्रेस की वचनबद्धता
वहीं अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा गारेंटियों को लेकर बार बार हल्ला कर रही है। उन्होंने कहा कि गारेंटियाँ कांग्रेस की वचनबद्धता है। सरकार सभी गारेंटियों को पूरी करेगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही सरकार ने OPS बहाल की तो केंद्र प्रदेश के ऊपर बंदिशें लगाना शुरू कर दिया । 2000 करोड़ कब बजट में लगाया सीधा कट ,एक्सटर्नल फंडिंग में कैप लगा , RDG लगातार गिर रही है साथ ही GST के मिलने वाले हिस्से को भी बंद कर दिया है। भाजपा नेता दिल्ली जाकर हिमाचल के हितों के खिलाफ मुहिम चला रखी है ।कि केंद्र से प्रदेश के किसी भी विभाग को मदद न मिल सकें। लेकिन भाजपा ने जो मर्जी साजिश की परंतु प्रदेश सरकार ने राजनीति व आर्थिक दोनो तरह से लड़ाई जीती है। उन्होंने कहा कि टैक्स पेयर व गरीबों के लिए अलग अलग नीति होनी चाइए।सरकार इस पर कार्य कर रही है। 1500 देने की शुरुआत कर दी है ,300 यूनिट फ्री बिजली भी देंगे और दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है ,जयराम सरकार जितनी नोमरियाँ 5 सालो में नही दे पाए उनकी सरकार ने दो सालों में दे दी है। अग्निहोत्री ने कहा की सरकार सभी गारेंटियों को पूरा करेगी।
बिलासपुर में टूटेगा भीड़ का रिकॉर्ड
वहीं अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश भर में दो साल के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर दुष्प्रचार कर रही है ।उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए दिल्ली से नेता बुलाने पड़ रहे है जो कांग्रेस के आलानेताओं अनाप शनाप गालियां दे रहे है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बाहर से नेताओ को बुलाने की आवश्यकता नही है कांग्रेस के पास मजबूत संगठन है और जो भाजपा को ब्लॉक स्तर पर मुहंतोड़ जवाब देने में सक्षम है। अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा लगातार कह रही है कि बिलासपुर कोंन जाएगा इस पर वह भाजपा को कह देना चाहते है कि वहां रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटेगी।।
Leave A Comment