Echo

हिमाचल में मनाया बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्मदिन, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा का 64वा जन्मदिन  प्रदेश भर में धूमधाम से   मनाया गया।   भाजपा के वरिष्ठ नेताओं  ने  जेपी नड़्डा को उनके जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी हैं।  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर,  प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल,  सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, विपिन परमार, रणधीर शर्मा, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, पवन काजल, विनोद कुमार, सतपाल सत्ती, बलबीर वर्मा, सुखराम चौधरी, इंदु गोस्वामी, राजिंदर गर्ग, जीत राम कटवाल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने जेपी नड्डा से उनके निजी निवास पर जाकर उनको शुभकामनाएं भी दी। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  ने बधाई देते हुए कहा  "विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी को जन्मदिवस की असीम शुभकामनाएं! आपकी कर्मठता व कुशल संगठन क्षमता से भाजपा नित नई ऊँचाइयों को छूने की दिशा में अग्रसर है। प्रभु श्रीराम से आपके सुखी, स्वस्थ व ऊर्जावान जीवन की कामना करता हूं।" 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल गौरव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं हिमाचल के समस्त देवी देवताओं से आपके आपके दीर्घायु, स्वस्थ और सुखमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में और बाजार में लड्डू बांटे।  इस जश्न में भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, हरीश शर्मा, सुरेश, भानु, विजय विशेष रूप से उपस्थित रहे।






 


Share:
Share:
Comment
Leave A Comment