Echo

शिमला रिज पर घोड़ा संचालक घुड़सवारी के नही वसूल पाएंगे मनमाने रेट

शिमला के रिज पर घोड़ा संचालको की लूट खत्म होगी। प्रशासन ने इनके लिए रेट तय कर दिए है। दरअसल प्रशासन को शिमला के रिज पर घोड़ा संचालको द्वारा मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें मिल रही रही थी।लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। अब यह लोगों से घुड़सवारी के मनमाने दाम नहीं वसूल पाएंगे। नगर निगम शिमला ने घोड़ा संचालकों की रेट लिस्ट जारी कर दी है।

   नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को रिज मैदान पर रेट लिस्ट लगा दी है। ऐसे में अब घोड़ा संचालक बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से भारी भरकम रेट वसूल नहीं पाएंगे। इस रेट लिस्ट के तहत लोग 50 रुपए से लेकर 150 रुपए चक्कर के हिसाब से पैसे।लेने होंगे।  लोगों का कहना था कि घोड़ा संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। यह मनमाने दामों पर रेट वसूल रहे हैं। जिस कारण लोगों को घुड़सवारी करने के लिए सोचना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए नगर निगम ने रेट लिस्ट जारी कर दी है। अब शिमला में घोड़ा संचालक मनमाने दामों पर रेट वसूल नहीं पाएंगे। नगर निगम शिमला के तहत रिज मैदान पर 23 घोड़ा संचालक पंजीकृत हैं। इससे पहले इनकी संख्या 15 थी। कुछ समय पहले नगर निगम के पास 8 घोड़ा संचालकों के आवेदन आए थे। जिसके बाद इनकी संख्या 23 हो गई है। नगर निगम इनसे सालाना 5 हज़ार रुपए लाइसेंस फीस वसूलता है।

    नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर भुवन शर्मा ने बताया कि शिमला के रिज पर घोड़ा संचालकों द्वारा मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद रेट लिस्ट जारी कर रिज पर लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले घोड़ा संचालको के खिलाफ नगम निगम प्रशासनसख्त कार्रवाई करेगा।

   यह होगी नई रेट लिस्ट .

-एक बड़ा व एक बच्चे की राशि – 100 रुपए
-एक बच्चे की राशि-  50 रुपए 
-दो बच्चों की राशि-  80 रुपए 
-अकेले एक व्यक्ति-  80 रुपए 
-पति पत्नि-  150 रुपए 
-घोड़ों पर फोटो खिंचवाने की राशि-  50 रुपए

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment