कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भंग की हिमाचल कांग्रेस की राज्य ,जिला व ब्लॉक इकाइयां, प्रतिभा सिंह बनी रहेगी प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी है। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी समेत सभी जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी को भी भंग किया गया है।
बुधवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के कार्यालय से इस बाबत आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में प्रदेश की कार्यकारिणी सहित सभी जिला व ब्लॉक इकाइयों को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी आदेशों के हिसाब से पूरी प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया है, लेकिन प्रतिभा सिंह कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनी रहेगी।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव के लिए ए कमांड को लिखा था पत्र
बता दें कि हाल ही में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी हाईकमान को पत्र लिखकर पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की मांग की थी। और आलाकमान से नए सिरे से कार्यकारणी के गठन की मंजूरी मांगी थी। प्रतिभा सिंह ने संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नई नियुक्तियां करने का हाईकमान से अधिकार मांगा था।
दरअसल प्रतिभा सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने ढाई साल से ज्यादा का कार्यकाल हो गया है लेकिन कार्यकारणी में कोई बड़ा बदलाव देखने को नही मिला था। जिसके बाद प्रतिभा सिंह ने पत्र लिखकर निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को बाहर करने के लिए हाई कमान पत्र लिखा था।जिसके बाद माना जा रहा है कि सीएम सूक्खु व पीसीसी अध्यक्ष से सलाह लेने के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह बड़ा फैसला ले लिया है।
Leave A Comment