Echo

तुर्की में बैठे युवक ने मंडी में बैठी युवती से कर ली शादी ,दोनों के परिजनों की सहमति

    हिमाचल प्रदेश में अनोखी शादी का एक शादी हुई है। दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे से सात समंदर दूर होने के बावजूद भी पति पत्नी के पवित्र बंधन में बंध गए है।  इंटरनैट के इस दौर ने  दुनिया ही बदल दी है। इस तकनीक ने समय व देशों की दूरियां भी मिटा दी हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला।  यहां एक युवक- युवती ने आनलाइन ही शादी  यानी निकाह कर लिया है। ऑनलाइन हुई इस शादी ने जहां एक इतिहास रच दिया है। 

   आपको बता दें कि कहानी यह है कि बिलासपुर शहर के रौड़ा सैक्टर-3 निवासी मुहम्मद रफी का बेटा अदनान तुर्की में एक कंपनी में कार्यरत है। उसका निकाह डुगराईं-मंडी की एक मुस्लिम युवती से तय हुआ। निकाह तो मुकर्रर हो गया लेकिन इस विवाह यानी निकाह को करने के लिए लड़के को घर आने के लिए छुट्टी नहीं मिली। उधर, लड़की के दादा की तबीयत नासाज चल रही थी। दादा की इच्छा थी कि वे अपने जीते जी अपनी पोती का निकाह देख लें। दोनों ही पक्षों की दुविधा का हल आधुनिक तकनीक से निकला व दोनों ही पक्षों को ऑनलाइन निकाह करवा देने का उपाय सूझा।

      दोनों ही पक्षों ने अपने रिश्तेदारों व काजी से बात की तथा ऑनलाइन निकाह की सहमति मिलने पर इस निकाह को करवा दिया गया। हालांकि बिलासपुर से पूरे रिवाजों के साथ बारात डुगराईं-मंडी गई व वहां दूल्हा अपने निकाह में ऑनलाइन जुड़ा। काजी ने निकाह करवाया व ऑनलाइन ही दूल्हे ने 3 बार कबूल है-कबूल है दोहरा कर इस निकाह को कबूल किया।

     वहीं दुल्हन ने गवाहों की मौजूदगी में निकाह कबूल किया। दूल्हे मुहम्मद अदनान के ताया चार्टर्ड अकाऊंटैंट अकरम मुहम्मद ने बताया कि निकाह खुशीपूर्वक संपन्न हो गया व इस निकाह में दोनों परिवारों, रिश्तेदारों के साथ जामा मस्जिद बिलासपुर के प्रधान मोहम्मद हारून भी विशेष रूप से शामिल हुए।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment