Echo

कर्मचारी को आफिस की टॉयलेट में पड़ा दिल का दौरा ,व्यक्ति की दुःखद मौत

     जिला मंडी के रिवालसर फायर सब स्टेशन केंद्र में तैनात एक कर्मचारी की दिल का दौराय पड़ने से दुखद मौत हो गयी है। कर्मचारी की पहचान अशोक कुमार (37) पुत्र ओमचंद वर्मा के रूप में हुई है।  जानकारी के अनुसार प्रात: जब अशोक कुमार शौचालय गया था तो उसे वहीं पर दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद अन्य कर्मियों ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा और उसे रिवालसर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

   बताया जा रहा है किअशोक कुमार के पैतृक घर लेदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसेहड़ा के धार गांव में हैं। अग्निशमन उपकेंद्र के उप अग्निशमन अधिकारी हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि रिवालसर उप अग्निशमन केंद्र ने अपना एक होनहार जवान खो दिया है। दसेहड़ा पंचायत प्रधान कुलदीप ठाकुर ने बताया कि अशोक कुमार अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गया है।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment