Echo

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर के कल्पा में बालिका आश्रम जाकर मनाई दीवाली।


    हिमाचल प्रदेश सरकार में बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा स्थित बालिका श्रम जाकर नन्ही बालिकाओं के साथ  दीवाली मनाई। जगत सिंह नेगी इन दिनों किन्नौर प्रवास पर हैं और दिवाली के अवसर पर कल्पा स्थित बालिका आश्रम में आश्रम में रह रही बालिकाओं के साथ अपनी दिवाली मनाई। 

   इस अवसर पर मंत्री जगत सिंह नेगी ने आश्रम के सभी बालिकाओं को  सर्दियों के लिए जैकेट व दीवाली हेतु उपहार भेंट किये। नेगी ने आश्रम को आश्वस्त किया कि इन बालिकाओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वह वचनबद्ध हैं। आश्रम के नन्है बच्चों ने मंत्री को अपने बीच दिवाली के अवसर पर पाकर खुशी जाहिर की।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment