सीएम सुक्खू वायनाड में प्रियंका गांधी के नामांकन में हुए शामिल
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को केरल के वायनाड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पांच साल संगठनात्मक राजनीति में बिताने के बाद प्रियंका गांधी इलेक्टोरल पॉलिटिक्स में आई हैं। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से पार्टी और मजबूत होगी। पूरे देश में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के फैसले से जोश है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने बुधवार को नामांकन भरा।
इसके बाद वायनाड में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल इत्यादि नेता भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को मुख्यमंत्री दिल्ली में रहेंगे, जहां वे पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे।
Leave A Comment