बीजेपी ने 15.50 लाख सदस्य बनाए, बिहारी लाल शर्मा दिल्ली में सम्मानित
हिमाचल भाजपा ने प्रदेश में 15.50 लाख सदस्य बनाए है। छोटे से पहाड़ी राज्य में इतने सदस्य बनाने भाजपा के लिए गौरव की बात है। सदस्य़ता अभियान के मामले में हिमाचल पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा है। दिल्ली में हुई भाजपा की एक बैठक में इसके लिए हिमाचल के अभियान प्रभारी बिहारी लाल शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्मानित किया। हिमाचल भाजपा को साधारण सदस्यता अभियान के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर यह सम्मान मिला है।
हिमाचल भाजपा ने लाहौल-स्पीति जिला के अंतर्गत विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित चीन की सीमा से 10 कि०मी० के अंतराल पर बूथों क्रमशः टशीगंग (15256 फीट), कीह (15256 फीट) और हिक्किम बूथ (15000 फीट) की ऊंचाई पर जहां तापमान शून्य डिग्री पर आंका जाता है, सदस्यता अभियान चलाया गया।
स्पीति मंडल के कार्यकर्ताओं ने रास्ता बंद होने के कारण टशीगंग में 62 सदस्य, कीह बूथ में 51 व हिक्किम बूथ पर 47 सदस्य 1 घंटा 40 मिनट पैदल चलकर बनाए गए। यह सब बिहारी लाल के विशेष अनुभव से संभव हो पाया है।
हिमाचल भाजपा के लिए इतने सदस्य बनाना गौरव की की बात : बिहारी
अभियान के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह हिमाचल भाजपा के लिए गौरव का विषय है कि हमने देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के परिणामस्वरूप देश में दूसरे स्थान पर रहते हुए 15.50 लाख सदस्य बना लिए है। सदस्यता अभियान संगठन पर्व के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ने अपना सदस्यता लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर 2024 को दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है, जहां प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक, राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक और जिलाध्यक्ष से लेकर मण्डल अध्यक्ष तक, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 6 वर्ष बाद अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना होता है। यह और किसी राजनीतिक पार्टी में संभव नहीं हो सकता है, क्योंकि बाकी सभी पार्टियां जाति, क्षेत्र, परिवार या विशेष समुदाय पर आधारित पार्टी हैं। केवल भारतीय जनता पार्टी ही सबकी और समूचे समाज की पार्टी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा हिमाचल के सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है जिसमें पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन रात पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है। यह लक्ष्य जो हमने प्राप्त किया है यह कार्यकर्ताओं की मेहनत के बिना संभव नहीं था।
Leave A Comment