राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शिमला में पथ संचलन निकाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला शिमला के माधव नगर का आज शस्त्र पूजन पथ संचलन और महर्षि वाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम गोल पहाड़ी मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अध्यक्ष हरीश वर्मा और मुख्य वक्ता महीधर प्रसाद ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद पथ संचलन का आयोजन गोल पहाड़ी से अनाडेल चौक और बाद में वापस गोल पहाड़ी मैदान निकाला गया। इससे पूर्व माधव नगर कार्यवाह हरीश वर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य और प्रान्त विचार प्रबोधन प्रमुख महीधर प्रसाद का परिचय करवाया। मुख्य वक्ता महीधर प्रसाद ने अपने सम्बोधन में महर्षि वाल्मीकि जयंती की सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पंच प्रण समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी भाव, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में स्वयंसेवकों को सारगर्भित जानकारी दी। 50 मिनट के संबोधन में उपस्थित जनसमूह और स्वयंसेवकों को आज के शरद पूर्णिमा के दिन जीवन में एक संकल्प लेने और उसको फलीभूत करने का विषय भी बताया गया। इस कार्यक्रम में माधव नगर के लगभग 70 स्वयंसेवकों ने भाग लियाl इस कार्यक्रम में माधव नगर के स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
Leave A Comment