Echo

हिमाचल में कोई आर्थिक तंगी नहीं, भ्रमित कर रहे भाजपा नेताः सीएम सुक्खू

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि किसानों की भूमि हरियाणा में बदलाव की बयार बह रही है। जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। भाजपा सरकार के दस सालों के कुशासन से हरियाणा की जनता को छुटकारा मिलने जा रहा है। किसान हरियाणा की जान हैं, कांग्रेस सरकार उन्हें फसलों का उचित मूल्य देगी। हरियाणा और हिमाचल भाई-भाई हैं। हिमाचल में कोई आर्थिक तंगी नहीं है, लोगों को भ्रमित करने के लिए भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चरखी दादरी की पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मनीषा सांगवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
उन्होंने  कहा कि पिछले दिनों हरियाणा में हिमाचल प्रदेश की काफी चर्चा हुई, भाजपा नेताओं ने तरह-तरह का झूठ फैलाया। लेकिन, हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद कर व्यवस्था परिवर्तन किया है, जिससे खलबली मची हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में हिमाचल की बात कर रहे हैं, दस साल से हरियाणा में भाजपा की सरकार है, जनता को उसका हिसाब देना चाहिए। हिमाचल सरकार व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर बढ़ते हुए नए कायदे-कानून बना रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाना है।
 
हिमाचल सरकार ने पांच गारंटियां पूरी कीं
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से उनकी चुनावी गारंटियों पर बात हुई। उन्हें बताया गया कि हिमाचल सरकार 20 महीने के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटियां पूरी कर चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सोच को साकार करते हुए हिमाचल में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच हर वर्ग को आगे बढ़ाने की है।
 

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment