हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम दिहाड़ी , 1 अप्रैल 2024 से मिलेगा लाभ
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में दिहाड़ी बढ़ाने को लेकर जारी अधिसूचना मंगलवार को राजपत्र में प्रकाशित की है। हिमाचल प्रदेश में कामगारों को बढ़ी हुई दिहाड़ी 1 अप्रैल 2024 से मिलेगी। इसके तहत राज्य में अब न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपए हो गई है। अधिसूचना के तहत अकुशल कामगारों को 400 रुपए, अर्द्धकुशल को 425 रुपए, कुशल कामगारों को 464 रुपए, उच्च कुशल कामगारों को 553 रुपए दिहाड़ी मिलेगी। इसके अलावा लिपिक व गैर-तकनीकी पर्यवेक्षण स्टाफ को 464 रुपए दिहाड़ी मिलेगी।
सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना में यह साफ किया गया है कि बढ़ी हुई न्यूनतम दिहाड़ी में महिला और पुरुष की दिहाड़ी में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है। जारी की गई अधिसूचना में शैड्यूल ट्राइब एरिया में सामान्य से 25 प्रतिशत ज्यादा न्यूनतम दिहाड़ी मिलेगी।
Leave A Comment