Echo

बिलासपुर पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप पकड़ी, तीन अरेस्ट

बिलासपुर पुलिस ने एसपी संदीप धवल की अगुवाई में नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ रखी है। इस मुहिम में पुलिस को कामयाबी भी हासिल हो रही है।
इसी कड़ी में सदर पुलिस थाना प्रभारी और उनकी टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंडी -भराड़ी पुल के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की कार HP34D-2700 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक सीट के आगे के फुट मैट के नीचे से 68.64 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इस कार में तीन व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान ध्यान चंद निवासी शास्त्री नगर, कुल्लू (37 साल), अभिनव निवासी अखाड़ा बाजार, कुल्लू, (उम्र 32 साल) और विश्वदेव शर्मा निवासी पनारसा, मंडी, (41 साल) के तौर पर हुई है। तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Share:
Share:
Comment
Leave A Comment