पुलिस को चकमा देकर दुष्कर्म का आरोपी फरार, बस में चढ़ते समय पुलिस जवान को दिया धक्का
शिमला की कंडा जैल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक आरोपी शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। आरोपी पॉक्सो एक्ट मामले में शिमला के कंडा जैल में बंद था।
शनिवार को पुलिस कंडा जेल में सजा काट रहे एक कैदी को ईलाज के लिए आईजीएमसी लाई थी. इसी बीच IGMC से वापस कंडा जेल ले जाते समय उपनगर बालूगंज के पास तवी मोड़ पर कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा देखकर फरार हो गया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तवी मोड़ पर कैदी बस में चढ़ने लगा तो उसने कांस्टेबल को धक्का मारा और मौके से फरार हो गया. फिलहाल कैदी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है और आरोपी भाग ना पाएं इसके लिए नाके बन्दी कर दी है।
वहीं दुष्कर्म के आरोप में कैदी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी लवकुश 24 साल के रूप में हुई है. आरोपी किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा है. कैदी के फरार होने के बाद से शिमला पुलिस ने जिला की सीमाओं पर अलर्ट कर दिया है.
वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया " एक कैदी जवान को धक्का देकर फरार हो गया है. पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस जवानों को अलर्ट कर दिया गया है. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।।
Leave A Comment