Echo

सेवानिवृत्त IAS रामसुभग सिंह पर फिर मेहरबान सुक्खू सरकार, बने रहेगें सीएम सुक्खू के प्रधान सलाहकार

    हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव रहे सेवानिवृत आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह पर हिमाचल की सुक्खू सरकार एक बार फिर मेहरबान हो गई है। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह दो साल व प्रदेश सरकार के अगले आदेशो तक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार बने रहेंगे। शनिवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

 राम सुभग सिंह को क्या मिलेगी सुविधाएं व लाभ...

     इस कार्यकाल के दौरान उन्हें प्रति माह डेढ़ लाख (1, 50,000)  रु वेतन मिलेगा। पंरतु उन्हें कोई मंहगाई भत्ता नही मिलेगा।  सरकार द्वारा जारी नोटिफीकेशन के अनुसार उनका कार्यकाल दो साल या सरकार के आदेशों तक जारी रहेगा। बशर्त है कि सरकार को यदि उनकी सेवाओं की आवश्यकता न हो तो सरकार उनके नियुक्ति इस अवधि से पहले भी खत्म कर सकती है। इस दौरान वह उनकी आई ए एस सेवानिवृत्ति के समय के मिलने वाले टीए/डीए के हकदार होंगे। इसके अलावा उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं और चिकित्सा व्यय की पूर्ति का लाभ भी मिलता रहेगा औरसाथ ही प्रदेश सरकार उन्हें सरकारी आवास की भी सुविधा मिल सकती है।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment