Echo

सीएम सुक्खू की अचानक तबीयत बिगड़ी, IGMC पहुंचकर टेस्ट कराए


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की आज सुबह के समय अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनको जांच के लिए आईजीएमसी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके टेस्ट किए हैं। इसके बाद वे अपने सरकारी आवास ओक ओवर वापस लौट आए हैं। डॉक्टरों ने उनको आराम की सलाह दी है।   
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  सुबह 6 बजे पेट में दर्द के चलते आईजीएमसी जांच के लिए पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाउंड किया और और अन्य  जरूरी टेस्ट भी किए। डॉक्टरों के मुताबिक पेट में हल्की दर्द के चलते मुख्यमंत्री सुबह जांच के लिए आए थे उन्हें टेस्ट करवाएं और वापस चले गए हैं,  वे फिलहा ठीक है।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते साल भी बीमार हो गए थे, पेट में दर्द के चलते पहले वे आईजीएमसी में दाखिल रहे और उसके बाद इलाज के लिए दिल्ली एम्स चले गए थे। इसके बाद अब दोबारा से उनको पेट में दर्द हुआ है। हालांकि उनके स्वास्थ्य में अब सुधार बताया जा रहा है। 



Share:
Share:
Comment
Leave A Comment