Echo

ऑकलैंड स्कूल के बच्चों ने विधानसभा की कार्यवाही के बारे में जाना

ऑकलैंड स्कूल शिमला के छात्र-छात्राओं ने आज विधानसभा जाकर संसदीय प्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। विधानसभा की कार्यवाही देखने आए ऑकलैंड स्कूल शिमला के छात्र–छात्राओं ने सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि लोकतंत्र तथा संसदीय प्रणाली की मजबूती में युवाओं का अहम रोल है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है तथा विश्व में सबसे ज्यादा युवा आज हमारे देश में है। युवा ही इस देश के भविष्य हैं और इस राष्ट्र को समृद्ध तथा विकसित राष्ट्र बनाने में उनका योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के समय देश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए देश भर के युवाओं को आगे आना होगा।

बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष से कई सवाल पूछे
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा  लोकतं है तथा जिस तरह से आज युवा सदन की कार्यवाही देखने आ रहे हैं और युवा सांसद प्रतियोगिताओं में दिलचस्पी ले रहे हैं, वही असल में हमारी लोकतांत्रितक प्रणाली की मजबूती का सूत्रधार है। विधानसभा की कार्यवाही देखने आए छात्र – छात्राओं  ने बड़ी उत्सुकता के साथ विधानसभा अध्यक्ष से कई प्रश्न भी पूछे, जिसका विधान सभा अध्यक्ष ने सिलसिले बार जवाब दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को आज सदन के अंदर होने वाली कार्यवाही के बारे भी अवगत करवाया तथा उन्हें हिमाचल प्रदेश विधान सभा के कौंसिल चैम्बर के इतिहास की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्र–छात्राओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी तथा उनके सुखद समृद्ध जीवन की कामना की।





Share:
Share:
Comment
Leave A Comment