हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, 9 सितंबर तक चलेगा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया है। 9 सितंबर तक चलने वाले इस सत्र में कुल 10 बैठकें रखी गई हैं। मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार है। विपक्ष विधायक दल की बैठक में इसके साफ संकेत दे चुका है और वह सता पक्ष को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।
विधानसभा के मॉनसून सत्र के लिए सदस्यों ने 936 सवाल पूछे हैं, जिनमें से 640 तारांकित प्रश्न है। इन सवालों का मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल में उनके सदस्य मौखिक जवाब देंगे। इसके अलावा 296 अतारांकित प्रश्न भी है, इनका जवाब लिखित में सदस्यों को दिया जाएगा। सभी प्रश्न संबंधित विभागों को जवाब के लिए भेज दिए गए है।
इस विधानसभा में बीजेपी पहली बार 28 विधायकों के साथ सदन में आएगी। प्रदेश में 9 सीटों पर हुए विधानसभा उप चुनाव में 3 सीटों पर भाजपा विजयी रही है। इसके बाद विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 25 से बढ़कर 28 हुई है। वहीं कांग्रेस के पास पहले की तरह 40 विधायक हो गए हैं।
Leave A Comment