मुख्यमंत्री ने एचआईवी जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एचआईवी जागरूकता अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 12 अक्टूबर तक चलेगा। प्रदेश के सभी जिलों में यह जागरूकता अभियान गांव स्तर तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा दो महीने तक चलने वाले इंटिग्रेटेड हेल्थ चेकअप अभियान का भी शुभारंभ किया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस ‘क्लिक से प्रगति की ओर-सतत विकास के लिए युवा डिजिटल माध्यम’ के थीम पर मनाया जा रहा है।
Leave A Comment