सुनील वर्मा मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त
भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुनील वर्मा मुख्य आयकर आयुक्त शिमला नियुक्त किए गए हैं। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, दिल्ली कार्यालय से नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद सुनील वर्मा ने मुख्य आयकर आयुक्त शिमला का कार्यभार आज ग्रहण किया। |
सुनील वर्मा हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिला से संबंध रखते हैं और वे भारतीय राजस्व सेवा के 1990 बैच के अधिकारी है। पदोन्नति से पूर्व वर्मा शिमला में ही बतौर प्रधान आयकर आयुक्त कार्यरत थे। सुनील वर्मा ने आयकर विभाग के विभिन्न पदों पर रहते हुए भारत के अलग-अलग स्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान-की है। मुख्य आयकर आयुक्त, शिमला अधीन शिमला, हिसार, करनाल, गुडगांव एवं चंडीगढ़ स्थित प्रधान आयकर आयुक्त (ए.यु,/आर.यु./ वी.यु) के कार्यालयों के अतिरिक्त शिमला, पालमपुर, जालंधर, जम्मू, श्रीनगर, चंडीगढ़ एवं पटियाला स्थित आयकर आयुक्त ( अपील्स) के कार्यालय भी आते हैं।
Leave A Comment